पति किचन से बाहर आया तो फंदे पर लटकी मिली पत्नी -विवाद के बाद ढांचा भवन पहुंची थी डायल हंड्रेड

दैनिक अवन्तिका उज्जैन।
उज्जैन। पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर शनिवार सुबह डायल हंड्रेड मौके
पर पहुंची थी। मामला शांत कराया गया और लौट गई। जिसके बाद पति किचन में
चाय बनाने चला गया। पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पति दरवाजा
तोड़कर बाहर आया तो पत्नी फंदे पर लटकी दिखाई दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर
जांच में लिया है। ढांचा भवन में रहने वाले आरिफ ने 10 साल पहले बबली 28 वर्ष से विवाह किया
था। शादी के बाद 3 संतान हुई, लेकिन पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गये।
शनिवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद की शुरूआत हो गई। आरिफ बाथरूम में चला
गया, जिससे बबली ने अंदर ही बंद कर दिया। खुद को कैद पाकर आरिफ वेटिलेंशन
से बाहर आ गया और पत्नी से मारपीट करने लगा। बबली ने डायल हंड्रेड को कॉल
कर दिया। चिमनगंज थाने के पुलिसकर्मी ढांचा भवन पहुंचे और पारिवारिक
विवाद होने पर मामला शांत कराकर लौट गये। आरिफ ड्रायवरी करता है, वह काम
पर जाने की तैयारी करते हुए किचन में चाय बनाने चला गया, जिसको पत्नी फिर
कैद कर दिया। कुछ देर बाद दरवाजा तोड़कर वह बाहर आया तो पत्नी को दुपट्टे
के फंदे से पंखे पर लटका देखा। जिसे आसपास के लोगों की मदद से जिला
अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन बबली की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी
लगने पर चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराने पहुंची।
मृतिका का मायका शिवपुरी का है। दोपहर में परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम
कराया गया।