फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी व मंत्री राकेश सिंह ने की भस्मारती

उज्जैन। फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी आज सुबह महाकाल की भस्मारती में सम्मिलित हुए। उनके साथ मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी थे।

दोनों ने आरती बाद भगवान महाकाल के दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद लिया। सुनील शेट्टी ने मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की।