14 से 22 जनवरी तक धार्मिक स्थलों की सफाई हेतु अभियान प्रारंभ
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2024/01/15mhd01-1024x724.jpeg)
महिदपुर। शासन निर्देश अनुसार श्रीराम मंदिर अयोध्या में स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरीय क्षेत्रों में दिनांक 14 से 22 जनवरी, 2024 तक प्रतिदिन विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसी अनुक्रम में धार्मिक स्थलों की सफाई अभियान का शुभारंभ महामंडलेश्वर आचार्य शेखर जी महाराज के मुख्य आतित्य में स्थानीय गउघाट से किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका महिदपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नानीबाई माली, उपाध्यक्ष राजाराम कहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चन्द्रशेखर सोनिस, पार्षद आशा राठौर, नेहा सकलेचा, उमा पाण्डे, कैलाश बगाना, जगदीश राठौर, दिनेश परमार, ओमप्रकाश माली, एवं नगरपालिका कर्मचारीगण, सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे।