April 27, 2024

 

कमलनाथ को एक और झटका

छिंदवाड़ा। कांग्रेस और खासकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक बार फ़िर झटका लगा है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा लिया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष माधवी शाह भी भोपाल में हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह सीएम हाउस पहुंचे हैं।
मोहन यादव सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल ने पुष्टि की है कि कांग्रेस विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विधायक सहित निज सचिव का फोन इंगेज है। विधायक कमलेश शाह भोपाल में हैंं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ का भी फोन उठाना बंद कर दिया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में संशय का माहौल है।

कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक

अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक हैं। राज परिवार से ताल्लुक रखते है। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है।