विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा में दिखी गुटबाजी

सुसनेर। सोमवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने पर शहरी क्षेत्र के हितग्राही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजित कार्यक्रम मे शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाए का लाभ हितग्राही को देना है। एंव सुसनेर मे आई.सी.वेन वाहन उपलब्ध कराया जाना है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान अलग अलग विभागो के लिऐ मिलने वाले लाभ की जानकारी दीये जाने वाले कार्यक्रम के पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया व भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा के माईक संचालन को लेकर तीखी बहस हो गई। कार्यक्रम मे बैठे भाजपा जिला अध्यक्ष चिन्तामण राठौर पुर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह राणा, बद्रीलाल सोनी व भाजपा के कार्यकर्ता व हितग्राहीयो की मौजूदगी मे भाजपा की गुटबाजी दिखाई दी। मंडल अध्यक्ष सजन सिंह और महामंत्री पवन शर्मा के बीच तीखी बहस से लगता है की भाजपा मे अन्दर ही अन्दर गुट बाजी पनपरही है। जब से भाजपा आलाकमान ने डां मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। उसके बाद से ही मामा के चाहाने वालो के सुर भाजपा मे बदले नजर आ रहे है। 2024 लोकसभा के चुनाव के पहले ही भाजपा की गुटबाजी अन्य क्षेत्र मे देख रही है। तीखी बहस के बाद नोडल अधिकारी से माईक संचालन कराया गया। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआता हुई। आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल लगाकर आवेदन लिए गये। केन्द्र सरकार की योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। आई.ई.सी. वेन के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर प्रधानमंत्री का संदेश, संकल्प-वीडियो विकसित भारत का प्रदर्शन, फिल्म का प्रदर्शन, मेरी कहानी मेरी जुबानी लाभार्थियों की व्यक्तिगत कहानियों का उल्लेख- अनुभव साझा किया गया। जिसके बाद अतिथि द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रतानुसार लाभ लेने का आव्हान् किया तथा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामत्वि, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टलिइजर, अटल पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ गजेंद्र सिंह चंद्रावत, भाजपा मंत्री अर्चना जोशी, गिरजाशंकर राठौर, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रदीप सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग सहित भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक तरफ केंद्र की योजनाओं को लोकसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचाने का काम करना है। वही दूसरी और भाजपा पार्टी मे विधानसभा चुनाव खत्म होते ही गुटबाजी देखने को मिली है। गत दिन एक निजी होटल मे पूर्व विधायक विक्रम सिंह राणा के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे अपनी ही पार्टी के पदाधिकारीयों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सोमवार को भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंडल महामंत्री पवन शर्मा के द्वारा कार्यक्रम का संचालन करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह ने आपत्ति उठाई है। जिसके बाद दोनों के बिच तीखी बहस हो गई। इसे देखने के बाद यह आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है की क्षेत्र के अंदर भाजपा मे कितनी गुटबाजी चल रही है।