शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का समय

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) वर्ष 2024 का आगाज होने के बाद से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश सरकार ने 1 से 4 जनवरी का शीत कालीन अवकाश पहले ही घोषित कर दिया था, वहीं स्कूलों का समय सुबह 9 बजे का कर दिया गया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अब शीत लहर चलने लगी है। सुबह कोहरा छा रहा है। आसमान में बादल होने पर सूर्यदेव के दर्शन ठीक से नहीं हो पा रहे है। लगातार मौसम में बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल शिक्षा विभाग ने सोमवार को नया आदेश जारी कर प्रदेश के सभी कलेक्टर और शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया है। 20 जनवरी तक सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों जो सुबह जल्दी संचालित होते है, वह अब 10 बजे से लगाए जाएगें। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट संचालित होती है, वह भी सुबह 10 बजे ही संचालित किये जाएगें। कक्षा 6 से
12 वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परिक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। स्कूलों के समय हुए बदलाव से अभिभावको ने भी राहत की सांस ली है।