दिन के तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट

दैनिक अवन्तिका उज्जैन। वर्ष के सबसे छोटे दिन शुक्रवार को धार्मिक नगरी ठंड की आगोश में दिखाई दी। अधिकतम तापमान में 20.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिनभर सूरज नहीं निकला और लोग ठंड से बचाव के लिये अलाव जलाते दिखाई दिये। आगामी 3 से 4 दिनों तक अब कड़ाके की ठंड बनी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। बंगाल की खाड़ी में 22 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ मौसम में बदलाव का अलर्ट तीन दिन पहले ही मौसम विभाग ने जारी कर दिया था। जो सटिक साबित हुआ है। शुक्रवार सुबह होने पर घना कोहरा दिखाई दिया। सुबह 7 बजे उदय होने वाला सूरज बादलों से नहीं निकला था। 6 से 8 किमी प्रतिघंटे से बफीर्ली हवा चल रही थी। धार्मिक नगरी में लोग ठिठुरते दिखाई दे रहे थे। शाम को जीवाजीराव वेधशाला से जानकारी सामने आई कि अधिकमत तापमान में 5 डिग्री की गिरवाट आई है। वहीं की आर्द्रता का प्रतिशत 57 रहा, सुबह की आर्द्रता का प्रतिशत 76 प्रतिशत रहा था। एकाएक मौसम में आये बदलवा और ठंड बढ़ने से जनजीवन काफी प्रभावित नजर आ रहा है।