राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं शिवराज

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। उन्हें दक्षिण के किसी राज्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 19 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद शिवराज ने ये तो साफ कर दिया था कि वे दक्षिण के राज्यों में जाएंगे, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया था कि उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलने वाली है? अब समझ जा रहा है कि उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।