शंकराचार्य निश्चलानंद उज्जैन आए, राम मंदिर बनाकर मोदी ने सब को खतरे में डाल दिया

उज्जैन। गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज गुरुवार को उज्जैन आए। वे हरसिद्धि मंदिर के पीछे झालरिया मठ में लोगों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण कर उत्तर प्रदेश सहित देश को बड़े खतरे में डाल दिया है। अयोध्या में पूरे देश की नंबर वन मस्जिद बनाने की तैयारी चल रही है। ये आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा खतरा साबित होगी। पुरी शंकराचार्य ने लोगों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से धर्म चर्चा कर रहे थे। धर्म परिवर्तन पर स्वामी निश्चलानंद जी ने कहा ये इतना आसान नहीं है। सनातन धर्म बहुत मजबूत है। जो इससे टकराएगा-चूर चूर हो जाएगा।

शंकराचार्य 23 दिसंबर तक उज्जैन…में ही रहेंगे, बटुक सम्मेलन होगा….
शंकराचार्य जी गुरुवार को उज्जैन आए। यहां उनके अनुयायियों ने नरसिंह घाट स्थित झालरिया मठ में तीन दिनों तक धर्मसभा और प्रश्नोत्तरी का आयोजन रखा है। गुरुवार को स्वामी जी दोपहर करीब 2 बजे सनातनियों के बीच पहुंचे और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से धर्मसभा ली। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति व शंकराचार्य के दीक्षित अनुयायी व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। अनुयायी सुधीर चतुर्वेदी ने बताया वे 23 दिसंबर तक उज्जैन में रहेंगे। यहाँ उनके सानिध्य में वैदिक बटुक सम्मेलन होगा।