विश्व मृदा साप्ताहिक दिवस कार्यक्रम पर किसानों को दी जानकारी

सुसनेर। स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के तहत सो लिडरिडाड संस्था द्वारा विश्व मृदा साप्ताहिक दिवस कार्यक्रम गतदिन ग्राम मैना मे हुआ. लिडरिडाड चेतना फतरोड ने किसानो को जानकारी देते हुए बताया की मिट्टी को खराब होने से किस प्रकार से बचा सकते है. रासायनिक खाद उर्वको के प्रयोग से हम मिट्टी को बंजर बना रहे है मिट्टी को अधिक उपयोगी और उपजाऊ बनाने के लिए जैविक खेती करे और जैविक विधियों का अधिकतम उपयोग करे जैसे जीवाअमृत. दसपरनी. कंडा टॉनिक. वेस्ट डी कंपोसर आदि जैविक विधियों का प्रयोग करे. किसानो को मिश्रित खेती के बारे मे बतायाऔर मिट्टी की गुणवत्ता की जाँच के लिए किसान भाइयो को मिट्टी परीक्षण करवाने की सलाह दी और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी. एडवोयसरी नंबर प? मिसकाळ लगवाया और यूजर सर्विस से जुड़ने का आग्रह किया जैविक खाद किसतरह बनाये और पुनयोर्जी खेतीकरने प? बल दिया और मिट्टी को बचाने की शपथ दिलाई. इस अवसर पर कृषि विभाग से आरइओ दीपक कल्हार, सो लिडरिडाड से चेतना फतरोड़, मुकेश जैन, निखिलेश भट्ट आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आभार पतंजलि से जैविक खेती कराने वाले बन्ने सिंह ने माना।