जैन सोशल ग्रुप मैन महिदपुर ने किया कंबल वितरण

महिदपुर। म.प्र. रीजन द्वारा आयोजित नवम्बर माह की गतिविधि में शीत ऋतु से राहत हेतु जरुरतमंद महिलाओं, बच्चों, बुजूर्गो एवं जिनालय के पुजारी परिवार को मिलाकर 150 कंबल विभिन्न जगहों पर जाकर जैन सोशल ग्रुप मैन ने वितरित किये। इस मानव सेवा के पुनित कार्य में ग्रुप के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। म.प्र. रीजन द्वारा हर माह की गतिविधि को महिदपुर ग्रुप द्वारा भी उत्साह से सम्पन्न कर ग्रुप को नई उंचाईयों पर ले जाने का सामुहिक रुप से सदस्यों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अमावस्या के दिवस पर प.पू. आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से चल रहे अनुकम्पा मण्डल के माध्यम से महावीर भवन में भी जरुरतमंद लोगो को कंबल वितरण किये गये। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष अतुल आंचल्या, पूर्व अध्यक्ष विमल बुरड़, विजय धाड़ीवाल, मनीष पगारिया, सुनिता चैपड़ा, अरविन्द सकलेचा, संतोष छाजेड़, अमित कोचर, अरविन्द सोनगरा, डॉ. अमित चैपड़ा, विशाल कोचर, आकाश कोचर, स्वतंत्र मेहता, जितेश बोथरा, रवि सुमन, महेश सुमन, राजेश रुणवाल, अनिता चैपड़ा, सुषमा मेहता, अंजु कोचर, सपना सोनी, रेखा आंचल्या, चंदा चैपड़ा, आरती पोखरना आदि सदस्यों की उपस्थिति में वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी जैन सोशल ग्रुप मैन के सचिव इन्द्रकुमार सोनी ने दी।