अंतिम संस्कार की थी तैयारी, मौके पर पहुंची पुलिस -महिला के शरीर पर मिले गंभीर चोंट के निशान

उज्जैन। प्रजापति ढाबे के पास महिला की मौत होने पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि मृतक महिला के शरीर पर चोंट के निशान है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद किया गया। मामले में मर्ग कायम कर दोपहर में पोस्टमार्टम कराया गया है। आशंका है कि महिला की हत्या हुई है। जिसका खुलासा रिपोर्ट मिलने पर हो सकता है। एमआर-5 मार्ग शराब दुकान से कुछ दूरी पर प्रजापति ढाबा बना हुआ है।  जहां कच्चे मिट्टी के मकान बनाकर बंजारा समाज के लोग रहते है। शुक्रवार दोपहर को एक मकान में रहने वाली महिला मांगूबाई पति बापू बंजारा 40 वर्ष की मौत होने पर परिवार और आसपास के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी चंद कदमों की दूरी पर चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि महिला की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। शरीर पर चोंट के निशान दिखाई दे रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पति से पूछताछ की गई, जो नशे की हालत में था, उसका कहना था कि रात में एक्सीडेंट हो गया था, घर के बाहर पड़ी थी। पुलिस ने अंदर जाकर शव देखा तो संदेह हुआ, चोंट दुर्घटना की प्रतीत नहीं हो रही थी। मौके पर शव वाहन को बुलाया गया और लाश पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाई गई। टीआई आनंद तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पति से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का कारण स्पष्ट होगा।
पहले पति को छोड़ चुकी थी महिला बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पहले पति को छोड़ चुकी थी, उसके बच्चे अलग रहते है। वह दूसरे पति के साथ रहती थी। वहीं जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला की मौत के मामले में पुलिस जिससे पूछताछ कर रही है, वह चौथा पति हो सकता है। उसके एक पति की मौत होना भी बताया जा रहा था। लेकिन सभी बातों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा।