परशुराम मंदिर चाणक्य पुरी पर आज अन्नकूट महोत्सव

उज्जैन।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज एवं श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास के तत्वावधान में चाणक्यपुरी स्थित परशुराम मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा।

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अर्पित पुजारी एवं श्री परशुराम मंदिर उत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश मेहता ने बताया कि भगवान विष्णु के छ्ठे अवतार जिनकी सेवा पूजन और दर्शन से संतान प्राप्ति, आरोग्यता, सुख समृद्धि, आयु और पराक्रम में वृद्धि होती हैं ऐसे भगवान परशुराम का प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक शुक्ल आंवला नवमी मंगलवार को अन्न्कूट लगाया जाएगा। प्रातः 9 बजे से मंदिर में अभिषेक-पूजन होगा। आकर्षक विद्युत साज सज्जा और सवा क्विंटल फूलों से सजावट की जाएगी। शाम 6:30 बजे महाआरती होगी व अन्नकूट महाभोग लगाया जाएगा।