उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली देवास जिले में आमसभाएं कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती थी, भाजपा छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप महान पढ़ाती है

नगर प्रतिनिधि (देवास) भारत की 142 करोड़ जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक परिवार मानते हैं। काशी विश्वनाथ में जाईए तो नई काशी का दर्शन होता है। केदारपुरी जाईए तो भगवान केदारनाथ का भव्य दर्शन होता है। उज्जैन में महाकाल महालोक आने पर आपको एक नई अनुभूति होती है। अब तो अयोध्या पुरी भी तैयार हो चुकी है। आने वाली 22 जनवरी को भगवान रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कांग्रेस का नाम ही समस्या है। देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। देश के बच्चों को कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती है, भारतीय जनता पार्टी छत्रपति शिवाजी और महारायणा प्रताप को महान पढ़ाती है। कांग्रेस के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस के नेता खुद को एक्सीडेंटल कहते हैं। एक्सीडेंट हुआ और कांग्रेसी पैदा हो गए। कांग्रेस तो वह पार्टी है, जिसने भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को भी नकार दिया था। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवास जिले के खातेगांव एवं सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी श्री आशीष शर्मा एवं राजेश सोनकर के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। योगी आदित्यनाथ खातेगांव और सोनकच्छ में भी जनसभाओं को संबोधित किया है। खातेगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है। 500 वर्षों के विवाद का समाधान भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। भारत की जनता को गुलामी की दृष्टि से देखने वाली कांग्रेस पार्टी फिर से भारत को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। राम मंदिर के लिए बलिदान हुआ था। भारत के लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया, साधना की। आज वह मनोकामना पूरी होते देख रहे हैं। हम अपने पूर्वजों की मनोकामनाओं को मूर्त रूप लेते हुए देख रहे हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि हम सब सौभाग्शाली हैं कि रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी हैं।जब अपने साथ छोड़ गए थे तब मोदीजी जनता के साथ खड़े थे योगी आदित्यनाथ ने सोनकच्छ के चौबारा मैं कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों शौचालय बनवाकर व सफाई अभियान चलाकर एक क्रांति लाई है। उज्जवला योजना को लागू करके घरेलू महिलाओं के आंसू पोछने का कार्य किया है। कोरोना संकटकाल में जब अपने साथ छोड़ रहे थे, तब प्रधानमंत्री ने देश की गरीब जनता को मुफ्त में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया। दुनिया की उच्च कोट की दो वक्सीन का निर्माण कराकर देश की जनता को मुफ्त में कोरोना के टीके लगवाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोनकच्छ के चौबारा में भाजपा प्रत्याशी श्री राजेश सोनकर भी क्षेत्र की जनता के संकट के साथी हैं, इन्हें प्रचंड बहुमत से चुनाव में जिताएं और फिर एक बार मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल क्षेत्रीय सांसद विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।