April 28, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित 27वे अंतरराष्ट्रीय जोतिष एवम वास्तु महासम्मेलन में बेटमा के आचार्य पं जितेंद्र नारायण जोशी को एस्ट्रो कर्मकांड ग्लोबल अचीवमेंट अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र के साथ मेडल एवम मोमेंटो ट्राफी देकर मा शारदा ज्योतिष एवम वास्तु अनुसंधान केंद्र के दिशा के निर्देशक एवं आयोजन कर्ता पण्डित दिनेश गुरुजी तथा पं योगेंद्र महंत द्वारा हुआ। जोशी 18 वर्षो से निरंतर अपने पैतृक धर्म को निभाते हुए कर्मकांड ज्योतिष एवम वास्तु के क्षेत्र में सलग्न हैं।जोशी जी बेटमा क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्वान प्रधानाचार्य पं कुजबिहारी जोशी के पोते हैं। पंडित जी कई सम्मान और उपाधियां प्राप्त कर चुके हैं। बेटमा नगर में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं मिथलेश दुबे ने समाज जन के साथ जाकर जोशी के निवास स्थान पर स्वागत कर बधाई दी। पं. जितेंद जोशी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के संयोजक है। वे 20 वर्षों से ब्राह्मण पुजारी उत्थान सेवा में लगे रहते हैं ।।