पत्नी की आंख खुली तो फंदे पर लटका दिखा पति , हालातों से हार मानकर लोग आये दिन फांसी लगाकर मौत को गले  रहे

 

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन। हालातों से हार मानकर लोग आये दिन फांसी लगाकर मौत को गले  रहे है। शुक्रवार-शनिवार रात बालिका सहित तीन लोगों ने फंदा गले में डाल लिया। बालिका का शव रात में मिला। सुबह पत्नी की आंख खुली तो पति फंदे पर लटका मिला। प्रेम विवाह करने वाली महिला की भी सुबह फंदे पर लटकी लाश मिली। किसी भी मामले में मौत को गले लगाने की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
मामला-1
दादी के साथ रहती थी बालिका
शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजे दादी के साथ रहने वाली बालिका ने फांसी लगा ली। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का होना सामने आया। संपत नगर में रहने वाली चांदनी पिता सज्जनसिंह 15 वर्ष को दादी और आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होने फांसी लगाना बताया। डॉक्टरों ने परिक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह पोस्टमार्टम के लिये पुलिस पहुंची। एसआई प्रियंका नायक ने बताया कि चांदनी की मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह पढ़ाई छोड़ चुकी थी। परिजनों का कहना था कि चार साल पहले मां की मौत हो चुकी है, चांदनी दादी के साथ रहती थी। रात में दादी कमलाबाई समीप गरबा देखने जा रही थी, चांदनी ने जाने से मना कर दिया था, वह घर पर अकेली थी। दादी के लौटने पर फंदे पर लटकी मिली।
मामला-2
सुबह 5 बजे फंदे पर लटका मिला पति
ऋषिनगर स्थित रितेश गुप्ता के मकान में संस्कृत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यपक प्रोफेसर हिम्मतलाल पिता गणपतलाल शर्मा 40 वर्ष परिवार के साथ किराए से रहते थे। शनिवार सुबह 5 बजे पत्नी प्रतिक्षा नींद से जागी, आंख खुलते ही उसने पति को फंदे पर लटका पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गये। पुलिस को सूचना दी गई। अलसुबह शव जिला अस्पताल लाया गया। माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार प्रतिक्षा ने पीएचडी की थी। झाबुआ के संस्कृत कॉलेज से नौकरी के लिये कॉल आ चुका था। जिसके चलते वह तनाव में थी कि बच्चों और पति को छोड़कर कैसे जाये। रात तक सबकुछ ठीक था। प्रोफेसर हिम्मतलाल के आत्मघाती कदम से सभी स्तंभ है। खबर मिलने पर महाविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र अस्पताल पहुंचे थे।
मामला-3
चार साल पहले किया था प्रेम विवाह
राजस्थान की रहने वाले वीणा 28 वर्ष ने चार साल पहले कोचिंग संचालक दिग्विजय तोमर निवासी इंद्रपुरी सेठीनगर से प्रेम विवाह किया था। वह फिजियोथैरेपिस्ट की जॉब कर रही थी। रात में उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सुबह 6 बजे सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस इंद्रपुरी पहुंची।  शव को फंदे से उतारा गया और जांच शुरू की गई। घटनास्थल से कुछ नहीं मिल पाया। शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने वीणा के परिजनों को सूचना दी, लेकिन बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने आने से ही मना कर दिया। पुलिस ने पति की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया और शव सुपुर्द किया। एएसआई गौरीशंकर ने बताया कि मृतिका के फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आ पाया है। पति के बयान और जांच के बाद ही वजह सामने आ पायेगी।