कमलनाथ ने बेरोजगार महापंचायत में युवाओं से किए कई वादे

इंदौर ।  आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओ की भूमिका पर सबकी नजर है। ऐसे में शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल में बेरोजगारी किस तरह से चरम पर पहुंच चुकी है। इसका लेखा जोखा सामने रखा गया हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित हुई बेरोजगार महापंचायत और इस महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। यह आयोजन बेरोजगारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जावेद खान द्वारा किया गया था। युवाओं से उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कमलनाथ स्वयं उपस्थित हुए।
सरकारी भर्तियों में बीते 5 वर्षों की परेशानियों पर एवं घोटाले पर चर्चा की व युवा बात को सुना गया। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा इंदौर, धार,बड़वानी,अलीराजपुर झाबुआ, बुरहानपुर,भोपाल, शिवपुरी,टीकमगढ़ आदि जिले से शामिल हुए। इस अवसर पर बेरोजगार युवाओ ने कमलनाथ से मांगों को वचन पत्र में शामिल करने की मांग भी रखी। ल्लप्रति वर्ष भर्ती दी जाए एवं मध्यप्रदेश में भर्ती कानून बनाया जाए।
ल्लबैकलाक पदों पर भर्ती होगी।
ल्लपटवारी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराकर, जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे भेजना।
ल्लनॉर्मलाइजेशन प्रकिया का सही पारदर्शिता से पालन किया जाए एवं ब्लैकलिस्ट कम्पनियों से कार्य नहीं कराया जाए।
ल्लशिक्षक पात्रता वर्ष 2020 की भर्ती वर्ग- 3 में 51000 पदों को जारी किया जाये। एवं वर्ग- 3 में २३ की लगभग 4000 खाली सीटो को मेरिट के आधार पर भरा जाए।
ल्लशिक्षक पात्रता वर्ग-1,2,3 की पात्रता 40% व 50% हो। एवं वर्ष 2022 की वर्ग -1 में पद वृद्धि की जाए।
ल्लएमपीपीएससी की भर्ती (एकेडमिक कलेंडर का पालन कर) एक वर्ष में परीक्षा कराकर नियुक्ति दी जावेंगी।
ल्लबीएससी नर्सिंग की वर्ष 20-21, 21-22, 22-23 के छात्रों की परीक्षा कराने की ओर बढ़ेंगे व 2023 के नये प्रवेश भी कराएंगे।
ल्लबेगा भरिया सहरिया जनजाति को सरकारी भर्ती का 4% या 5% आरक्षण दिया जाए। २३ कैटेगिरी के सम्पूर्ण पदों को नही दिया जाए। नही तो २३ के अभियार्थी अंधकार में चले जायेंगे।
ल्लएमपीएसआई की भर्ती जल्द जारी की जाए।