दहोद से आये भाई ने किया चारों शवों का अंतिम संस्कार

उज्जैन। जानकीनगर में किराये से लिव इन में रहने वाले मनोज राठौर ने बुधवार-गुरूवार रात अपनी पार्टनर ममता और उसके दो बच्चों लक्की, कनक का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद फांसी पर लटक गया था। गुरूवार दोपहर मामला सामने आने के बाद जीवाजीगंज पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम किया था। शुक्रवार सुबह मृतक मनोज का भाई महेन्द्र दाहोद से जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसने चारों शवों का अंतिम संस्कार करने की बात कहीं। ममता के परिवार से उसकी बहन संगीता अकेली पहुंची थी। पुलिस ने दोपहर में शव परिजनों को सौंपे। महेन्द्र ने चारों का एक साथ अंतिम संस्कार कराया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में मनोज द्वारा फांसी लगाना और ममता के साथ दोनों बच्चों का गला घोंटना सामने आया है। मनोज-ममता लिव इन में चार सालों से रह रहे थे। दोनों जयसिंहपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे और परिवार से अलग रहते थे।