जगद्गगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का शिव ने किया अनावरण

ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक का शिलान्यास भी; ब्रह्मोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज के साथ 5 हजार साधु-संत शामिल

ओंकारेश्वर। ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण आज गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा एकात्मकता का प्रतीक है। इसे ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का नाम दिया गया है। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां से 11.5 हेक्टेयर जमीन पर आकार लेने वाले अद्वैत लोक का शिलान्यास भी होने जा रहा है। यह 2026 तक बनकर तैयार होगा।
आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 साल के आचार्य शंकर की झलक है। इसी उम्र में वे ओंकारेश्वर से वेदांत के प्रचार के लिए निकले थे। प्रतिमा 100 टन वजनी है और 75 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित है। 88% कॉपर, 4% जिंक और 8% टिन को मिलाकर बनाई गई है। इसके 290 पैनल निर्माण कंपनी एलएंडटी ने जेटीक्यू चाइना से तैयार कराए हैं। सभी 290 हिस्सों को ओंकारेश्वर में लाकर जोड़ा गया है।

ये पधारे

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज
अवधेशानंद गिरी
बाबा रामदेव
जग्गी वासुदेव
गायत्री परिवार के प्रणव पांडया
संघ प्रमुख मोहन भागवत