जावरा : जन आक्रोश यात्रा के प्रवेश को लेकर जिला किसान कांग्रेस ने ली बैठक

जावरा ।  विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है ।जो विधानसभा क्षेत्र में घूम कर प्रदेश भाजपा सरकार के कारनामों की पोल खोलेगी। शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा आलोट से जावरा विधानसभा मैं प्रवेश कर भ्रमण करेगी ।इसके लिए जिला किसान कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने बताया कि भाजपा सरकार के राज्य में अत्याचार, घोटाले, बलात्कार ,बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई एवं खुली लूटपाट के कारण जनता का जीना दुश्वार हो गया। किसानो को उनकी उपज का दम नहीं मिल रहा ।महंगाई आसमान छू रही। जिसके कारण 18 वर्ष के कुशासन से प्रदेश में आम जनता में जमकर आक्रोश व्याप्त है ।इसको लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली निकाली जा रही। जो जनता को अवगत करवाएगी उक्त बैठक में पिपलोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई ,कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर शर्मा, दिनेश कुमावत, रमेश शाह ,श्रीपाल जैन ,कृष्ण पाटीदार ,बापू लाल बामता ,वजे सिंह गुर्जर, जीतू मालवीय ,भगवती लाल कुमावत, राधेश्याम बैरागी ,चंपालाल, तूफान सिंह कचरू लाल मालवीय ,आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।