इंदौर में निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा के समय में अचानक बदलाव

 

अब शहरी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक घंटा रहेगी यात्रा

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल

इंदौर। आज बुधवार को शहरी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यात्रा को इंदौर शहर के छह विधानसभा क्षेत्रों से गुजरना है। पहले यह तय किया गया था कि यात्रा हर एक विधानसभा में दो-दो घंटे रहेगी, लेकिन मंगलवार देर रात इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया अब यह यात्रा इंदौर शहर की प्रत्येक विधानसभा में दो नहीं बल्कि एक घंटा रहेगी।

इंदौर की 6 विधानसभा सीट कवर करेगी यात्रा

इंदौर में आज भाजपा की जन-आशीर्वाद यात्रा निकल रही है। जो इंदौर की 6 विधानसभा कवर करेगी। सुबह 9.45 बजे राऊ से शुरू होकर यह यात्रा विधानसभा चार में पहुंची। इसके बाद विधानसभा एक, तीन, पांच और दो से गुजरेगी। जन आशीर्वाद यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक घंटे रहेगी।
रात में कुलकर्णी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा में दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। वे करीब तीन घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वे कुछ स्थानों पर सभा को संबोधित भी कर सकते हैं। इंदौर से मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।