फिर याद गार बना अलग अंदाज में एक पर्व….

उज्जैन । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उज्जैन के हदयस्थल टॉवर चौक फ्रीगंज पर हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन भव्य पैमाने पर शाम 7 बजे शुरू हुआ आयोजन देर रात तक चला आयोजन समिति के डॉ. महेन्द्र यादव,हरिसिंह यादव,ललित लुल्ला,कैलाश सोनी, भरत पोरवाल,प्रीति दीक्षित, अंजू जाटवा के साथ अन्य ने महिलाओं के भजन कीर्तन की बेहतर व्यवस्थाएं जुटाई भोपाल की सुप्रसिद्ध भजन गायिका जोड़ी शुभी और साक्षी ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बडकर एक भजन सुनाकर उपस्थित जन समुदाय को थिरकने पर मजबूर कर दिया म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ…. एक ली खड़ी मीरा बाई ….. चलो बुलावा आया है …. मुझे चढ़ गया भगवा रंग जैसे चर्चित भजन सुनाए वहीं उज्जैन के मशहूर भजन गायक सन्नी अलबेला ने महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार ….. में भी बोलूं तुम भी बोलो जय महाकाल जय महाकाल ….. तकदीर मुझे ले चल महाकाल की नगरी में सुना कर खूब तालियां बटोरी।

 ….भजनों की धुन पर मनाया हरतालिका तीज पर्व….हरतालिका तीज महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन यादव थे अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने की विशेष अतिथि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय,
प्रेमसिंह यादव,राजहजूर सिंह गौर,अनंत नारायण मीणा,माया राजेश त्रिवेदी, राजेन्द्र वशिष्ठ,विक्की यादव,अजीत सिंह ठाकुर, भरत पोरवाल,कैलाश सोनी,कन्हैया लाल गोमें ,किशोर सिंह भदौरिया , सुरेंद्र मरमट, कमल चौहान थे।

सुप्रसिद्ध भजन गायिका शुभी साक्षी के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध भजन गायक सन्नी अलबेला के भजनों से भक्तिमय हुआ टॉवर चौक अलग अलग क्षेत्र में कार्य कर शहर का नाम रोशन करने वाली भारती माधव,कविता यारदे ,रजनी नरवरिया, रितु शर्मा शुक्ला, समीक्षा शर्मा, रश्मि सक्सैना, सारिका सिकरवार, भारतीय माधव, वैशाली शुक्ला, सिया ठाकुर, माया मालवीय,ललित द्रोनावत सोनिया ठाकुर, इंजीनियर अंजू लता बंसीवाल, महामंडलेश्वर मां मंदाकिनी जी महाराज, श्रीमती दुर्गा यादव, अनुभूति शर्मा, भुवनेश्वरी जी आदि को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।