शिव-समर्थ पर्व में आज होगा मराठी नाटक द अन्टोल्ड स्टोरी आॅफ वूमन का मंचन

उज्जैन । स्वर संवाद द्वारा शिव-समर्थ पर्व 2023-24 के द्वितीय पुष्प के रूप में आज शनिवार 9 सितंबर को सायं 6:30 बजे हृषीकेश घोसाळकर निर्देशित व मराठी हास्य अभिनेत्री 2023 अवॉर्ड विजेती हिमांगी सुर्वे अभिनीत मराठी नाटक ह्लद अन्टोल्ड स्टोरी आॅफ वूमनह्ल का मंचन पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी में किया जाएगा।
नाटक में वर्तमान में महिलाओं को घर- गृहस्थी, व्यवसायिक जीवन में रोज नई चुनौतियों का सामना करते हुए उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का चित्रण मंच पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम केवल स्वर संवाद शिवसमर्थ पर्व 2023-24 के सदस्यों के लिए और संस्था की सदस्यता लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए हैं।