वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत इकाई उज्जैन ने मनाई गोगा नवमीछड़ियों का स्वागत कर भेंट की प्रशस्ति पत्र

उज्जैन ।  राष्ट्रीय संत श्री बालयोगी उमेश नाथ महाराज जी के सानिध्य में गोगा नवमी महापर्व पर सम्पूर्ण उज्जैन शहर मे छड़ियों (निशान) का चल समारोह के रूप मे शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा का स्वागत सम्मान वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत इकाई उज्जैन के मंच से गोपाल मन्दिर पर किया गया। जिसमे छड़ीयो को संस्था के उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व मे फुल मालाओ से स्वागत सम्मान किया गया वही सम्मान पत्र भेंट किए गए।
उपस्थित पदाधिकारी गण उज्जैन संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी, कौर कमेटी संरक्षक दशरथ सिहोते, उज्जैन जिला अध्यक्ष रवि सीहोते, कौर कमेटी अध्यक्ष जीतेन्द्र भाटी, प्रदेश संगठन मंत्री पुनम चंद बागले, उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार गोसर, उज्जैन संभाग सचिव मनोहर गोहर, उज्जैन संभाग महामंत्री दिनेश लावरे, उज्जैन जिला उपाध्यक्ष कमलेश सीहोते, उज्जैन जिला सचिव कमल फतरोड़, उज्जैन जिला वरिष्ठ सलाहकार मोहनलाल करोसिया, उज्जैन जिला महामंत्री श्रवण सारवान, उज्जैन जिला मंत्री संतोष टोपे, उज्जैन जिला प्रचार मंत्री घनश्याम छपरी, उज्जैन उत्तर तहसील अध्यक्ष संजय सरेसिया, उज्जैन उत्तर तहसील उपाध्यक्ष लखन घावरी, उज्जैन उत्तर तहसील मीडिया प्रभारी विनोद कोर्वे, उज्जैन उत्तर तहसील महामंत्री धर्मेंद्र सन्यासी, उज्जैन उत्तर तहसील मंत्री विनोद चौहान एवं सामाजिक पदाधिकारी गण मौजूद रहे। यह जानकारी वरिष्ठ समाज प्रवक्ता प्रकाशचन्द्र बाली ने दी।