शुजालपुर शिवालयों में उमड़ा जन सैलाब सिटी व मंडी में निकली शोभायात्रा

शुजालपुर ।  सावन माह के चलते भगवान भोलेनाथ की स्तुति का क्रम जारी है। सोमवार को सुबह से रात तक शिवालयों में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सोमवार को मंडी क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान मंदिर से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा धूमधाम से मंडी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से निकली। मार्ग भर में श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा अर्चना की। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवक भगवान की स्तुति करते हुए चल रहे थे। इसी प्रकार सिटी क्षेत्र में भीमपुरा मोहल्ले से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। मणिमहेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा सिटी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरी, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।