जगोटी : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई उन्होंने आधुनिक सोच से देश की दशा और दिशा बदल दी

जगोटी ।  राजीव गांधी ने अपने अल्प राजनीतिक जीवन काल में नई सोच के साथ काम करते हुए देश की दशा और दिशा बदल दी। त्रिस्तरीय पंचायत राज, दूरसंचार क्रांति, अठारह साल के युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे अनेक योजनाएं उन्होंने क्रियान्वयन कर आम आदमी को अधिकार संपन्न बनाने का अविस्मरणीय कार्य किया।
उक्त उद््गार उज्जैन कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर आंजना जमालपुरा ने स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस के जगोटी सेक्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में औषधीय पौधे लगाने के बाद श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष डा. चैनसिंह चौधरी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सद््भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को जगोटी सेक्टर प्रभारी रवि बोड़ाना, वरिष्ठ नेता रामसिंह काका चौधरी, विश्वास शर्मा जगदीश वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सुरेसिंह सिसोदिया खरडिया मानपुर, मदन सिंह तंवर, शिवदास बैरागी बोलखेड़ा नाऊ, अतुल सिंह सोलंकी कुण्डीखेड़ा, शिवराज सिंह कानाखेड़ी हम्मा, कुशाल सिंह, असलम मुल्तानी, नारायण पंवार, जगदीश डाबिया, ओम कुमावत, हरिसिंह यादव, मनोहर सांखला, राधेश्याम कपिल, रामचंद्र गुजराती सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनन्त शर्मा ने व्यक्त किया।
बड़नगर
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गांधी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विधायक मुरली मोरवाल की मुख्य उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी व समस्त कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला।
विधायक मोरवाल ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. गांधी ने दूरसंचार के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंचायत राज भी राजीव गांधी की ही देन है। वे कम्प्यूटर क्रांति के जनक हैं जो आज हम मोबाईल फोन, इन्टरनेट का इस्तेमाल भारत देश में कर रहे है उनमें राजीव गांधी का बड़ा योगदान है। सभी कांग्रेस पार्टी के संगठन व कार्यकर्ता हमेशा उन्हें अपना आदर्श मानते हुए आम जनता की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बिलाला, विधायक प्रतिनिधि रामलाल माली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल त्रिवेदी, वनिष कटारिया, जितेन्द्र काला, राकेश संघवी, मनिष वेद आदि उपस्थित हुए। संचालन राजकुमार नाहर ने किया।