देवास : सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था ने मनाई डॉ. शंकरदयाल शर्मा की जयंती

देवास ।  पूर्व राष्ट्रपति पं डॉ. श्री शंकर दयाल शर्मा की जयन्ती सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं हरि किशोर शर्मा द्वारा की गई। संस्था के संरक्षक राधेश्याम शर्मा, पं वीरेन्द्र बिरथरे जिला अध्यक्ष पं अरविंद तिवारी, जिला संयोजक देवकी नंदन समाधिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया।