बड़वानी : प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षाविद ने किया कॅरियर सेल का अवलोकन

बड़वानी ।  प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यरत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी का स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अपने नवाचारों के लिए प्रसिद्ध है। प्रशासनिक अधिकारियों तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा, नायब तहसीलदार सुश्री सानू गोयल और शिक्षाविद डॉ. पी. गौतम ने कॅरियर सेल के कार्यों का अवलोकन किया तथा यहां किये जा रहे नवाचारों की सराहना की।
यह है कॅरियर सेल की विशेषता
कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि बिना किसी शासकीय बजट आवंटन के सर्वाधिक मागर् दर्शनात्मक गतिविधियां निरंतरता के सम्पन्न करने में अग्रणी कॉलेज के कॅरियर सेल का प्रदेश में पिछले कई वर्षों से प्रथम स्थान है। यह कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित होने वाला प्रदेश का पहला कॅरियर प्रकोष्ठ है। युवाओं के द्वारा युवाओं के लिए के इस प्रयोग को उच्च शिक्षा विभाग ने बड़वानी प्रयोग की संज्ञा दी और प्रदेश के सभी कॉलेजेस को वालंटियर बनाने के लिए निर्देशित किया।
यह कॅरियर सेल विद्यार्थियों के सर्वांगणी विकास के लिए सभी आयामों से संबंधित गतिविधियां सम्पन्न करता है। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास, व्यक्तित्व विकास, कलात्मक विकास, भाषाई विकास, कौशल विकास, विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की तैयारी, मतदाता जागरूकता अभियान, सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि से संबंधित अभियान आदि अनेक क्षेत्र सम्मिलित हैं।
प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किये गये अवालेकन के दौरान वर्षा मुजाल्दे, अंशुमन धनगर, सुरेश कनेश, सुभाष चौहान, भियारी गुर्जर और पूनम कुशवाह आदि कार्यकतार्ओं ने प्रशासनिक अधिकारियों श्री वर्मा एवं सुश्री गोयल तथा शिक्षाविद् डॉ. गौतम को कॅरियर सेल के कार्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आगंतुकों ने दस्तावेजों, प्रोजेक्ट्स, आर्ट एंड क्राफ्ट की कलाकृतियों का अवलोकन किया और भूरि-भूरि प्रशंसा की। डॉ. गौतम ने कहा कि बड़वानी के प्रयोग अन्य महा विद्यालयों में भी डिजीटल माध्यम से पहुंचना चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकतार्ओं द्वारा संचालित किये जा रहे यू-ट्यूब चैनल को भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।