मन्दसौरपर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर किया भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक

मन्दसौर ।  क्षेत्र में वर्षा नहीं हो रही है जिसके कारण किसान, व्यापारी और आमजन सभी परेशान है। क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा हो इसे लेकर भूतभावन भगवान पशुपतिनाथ जी के मंदिर पहुंच कर क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना की गई एवं भगवान का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस सुरेन्द्र कुमावत, इष्टा भाचावत, शैलेंद्र गोस्वामी, दिलीप देवड़ा,रमणीक पोखरना,अनूप जोशी, राजेश फरक्या आदि उपस्थित थे।इसी प्रकार द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्नेह नगर मन्दसौर पर महिला भक्त मित्र मण्डल ने शुक्रवार को प्रात: काल सुबह 7.15 बजे सर्व प्रथम गुप्तेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर रामधुन करते हुवे इंद्र भगवान को मनाने एवं बारिश होने की कामना पूर्ण करने के उद्देश्य से गुप्तेश्वर महादेव को जलमग्न किया। इस मौके पर महिला भक्त पुष्पा शर्मा, अलका शर्मा,आशा शर्मा, कृष्णा व्यास, प्रिया रजक, यशोदा परमार, संगीता शर्मा, सीमा जायसवाल आदि उपस्थित थे।