शहर कांग्रेस ने बनाई सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि

देवास। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का एक ही मिशन है कांग्रेस पार्टी को एवं उसके राष्ट्रीय नेताओं को बदनाम किया जाए जिसमें आज की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी उनका भरपूर साथ दे रही है। उक्त विचार शहर कांग्रेस द्वारा जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहे, इसी के साथ कहा कि आज इतिहास को दूषित करने का काम करते हुए भाजपा नेता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं जिन्होंने आजादी के संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन पर उंगली उठा रहे हैं। यहां तक कि सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के बीच मतभेद की बातें कर रहे हैं जो कि सरासर गलत है इतिहास में कहीं भी मतभेद का कोई जिक्र नहीं है। यह देश के गौरवशाली इतिहास उसके बलिदान संघर्ष और स्वतंत्रता की विरासत पर आक्रमण है। सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर आजादी के आंदोलन में जो अपनी भूमिका निभाई उसे देश ही नहीं पूरा विश्व जानता है। बोस के योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।