स्वतंत्रता दिवस के पूर्र्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

खरगोन ।  स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 15अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन पुराने कलेक्टर परिसर से उत्कृष्ट विद्यालय तक किया गया। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वतंत्रता दौड को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित विद्यार्थियों व अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए शुभकामना संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि देश सेवा और देश की रक्षा का जज्बा हमें सबसे आगे रखना चाहिए एवं इसके लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। समाज में भाईचारा सद्भावना एक दूसरे का सहयोग कर हम देश के विकास में भागीदार बने। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और गणतंत्र की ताकत मतदान है। जो युवा 18 वर्ष की आयु का हो गया है उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहिए। नाम जोड़ने की प्रक्रिया अब और भी सरल हो गई है।
अब हम स्वयं अपना नाम मोबाइल से मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान अभिमन्यु के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभिमन्यु की तरह नारी सम्मान का जो गुण सीखा है। इससे लिंग भेद कन्या, भु्रण हत्या, घरेलू हिंसा, रूढ़िवादिता के चक्रव्यूह को तोड़ना है और समाज को इस चक्रव्यूह में फंसने से बचाना है। स्वतंत्रता दौड़ पूराने कलेक्टर परिसर से प्रारंभ होकर नगर पालिका भवन, पोस्ट आॅफिस, चौराहा होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची जहां पर राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। जोश, जब्बे और जुनून से लबरेज विद्यार्थियों स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता की। खरगोन नगर के 15 शासकीय अशासकीय विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस दौड़ में सहभागिता की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी डावर, वरिष्ठ उप पंजीयक रामगोपाल असके, महिला थाना प्रभारी श्रीमती वर्षा सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार अश्विन गुप्ता ने व्यक्त किया और संचालन हबीब बैंग मिर्जा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री दिवाकर शाक्य, स्टेनो श्री मनोज जोशी, श्री आफताब खान, श्री जबर सिंह मंडलोई, श्री निरंजन पाल, श्री शाहिद शेख आदि उपस्थित रहे।