दिग्विजय का दावा- गड़बड़ी नहीं हुई तो भाजपा का 200 सीट लाना भी मुश्किल

जावरा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के जावरा में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रचार किया।  उन्होंने कहा कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी हुई तो भाजपा 400 सीट ला सकती है और अगर गड़बड़ी नहीं हुई तो भाजपा के लिए 200 सीट लाना भी मुश्किल है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शुरू से ही ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं।