गदर-2 के सनी देओल ने महू में सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

इंदौर। महू आर्मी क्षेत्र के इन्फेंट्री म्यूजियम में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर अभिनेता सनी देओल ने झंडावंदन किया। साथ ही सेना अधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान सेना के जवानों और उनके परिवारों के साथ भी सनी देओल ने सेल्फी भी ली। इस दौरान सनी देओल ने सैनिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने महू इन्फेंट्री म्यूजियम पहुंचकर सेना के वेपंस का मुआयना किया। साथ ही म्यूजियम का भी अवलोकन किया।
सनी देओल इन्फेंट्री म्यूजियम में सुबह करीब 8.30 बजे पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने झंडा वंदन की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद बटन दबाकर झंडावंदन किया। अपने प्रवास के दौरान वह गदर-2 की वेषभूषा में ही नजर आए।
झंडा वंदन होने के बाद सन्नी देओल ने देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का भी दौरा किया। इस दौरान सेना के अधिकारी जानकारी देते रहे। इसके बाद म्यूजियम के बाहर उद्यान में लगी हथियारों को प्रदर्शनी में पहुंचे।