महेश्वर महिला प्रगति समिति ने किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

मण्डलेश्वर ।  महेश्वर समाज प्रगति सहयोग द्वारा प्रोत्साहित, महेश्वर महिला प्रगति समिति पिछले 12 वर्षों से सुचारू रूप से महेश्वर तहसील में महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है। शुक्रवार सुबह नगर में संस्था महेश्वर महिला प्रगति समिति द्वारा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड के सीजीएम श्री सुनील कुमार, अतिथि के स्वरुप में नाबार्ड से डीडीएम श्री विजेंद्र पाटिल, नाबार्ड एलडीएम श्री सुमेर सोलंकी, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर श्री अनिल छत्तर, जिला सहकारी से एमडी श्री राजेंद्र आचार्य, समाज प्रगति सहयोग के संस्थापक सदस्य श्री शोभित जैन एवं कोषाध्यक्ष शिरीष योगी उपस्थित हुए।
उक्त संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र महेश्वर रोड पर शुरू किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन जेल रोड पर एक धर्मशाला में किया गया।
समिति द्वारा समय-समय पर अलग अलग गतिविधिया की जाती है और इसी के तहत मण्डलेश्वर में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। नाबार्ड द्वारा अनुमोदित आजीविका एवं उध्यम विकास परियोजना के अंतर्गत यह प्रशिक्षण 90 महिलाओं के लिए अगले डेढ़ साल तक आयोजित की जायेगी, जिससे माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन पाए और ग्रामीण उद्यम के रस्ते पर अग्रसर हो सके। इसी उदेश्य से सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन की गया। उक्त संस्था में कार्यरत बिंदिया वर्मा ने बताया कि महेश्वर महिला प्रगति समिति एक सामाजिक संस्था है जिसमें महेश्वर तहसील की मण्डलेश्वर एवं महेश्वर नगर परिषद सहित 17 ग्राम पंचायत के 29 गांवों में 200 से अधिक समूहों में 2600 परिवारों की महिलाओं के साथ यह संस्था कार्य कर रही है। यहां ज्यादातर गरीब और छोटे किसान एवं खेती हर मजदूर निवास करते हैं। अपने मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए यह लोग अधिक दरों पर ऋण लेकर ब्याज के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं।