भाजपा सरकारों ने दिया भय, भूख व भ्रष्टाचार मुक्त सुशासनभाजपा भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

खरगोन ।  केंद्र व राज्यों में अगर किसी भी राजनीतिक दल ने भय, भूख व भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिया है तो वह एकमात्र भारतीय जनता पार्टी है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हम 80 करोड़ जनता को राशन देने में सफल रहे हैं। समूचा विपक्ष नौ वर्ष बाद भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाया है। भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हो अथवा शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार, ये विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027तक हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। अच्छी सरकार अपनी सरकार होती है। अत: प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुट जाए। अपना बूथ मजबूत करें व कमजोर से कमजोर बूथ पर भी 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें।
यह बात भाजपा के भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन में वक्ता तिलोक पटेल ने कही। शनिवार को कुमरावत समाज धर्मशाला टांडा बरुड़ में हुए सम्मेलन में भगवानपुरा, बिस्टान, टांडा बरुड़ व सेगांव मंडल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री पटेल ने जनसंघ की स्थापना, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए बलिदान, कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति, दिग्विजयसिंह व कमलनाथ के नेतृत्व में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के समय बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की दुर्दशा पर विस्तार से बात रखी। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा हमारे पूर्वजों ने कभी महत्वाकांक्षाएं नहीं रखीं।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अपना खून-पसीना बहाया। उसी का परिणाम है कि आज केंद्र व राज्यों में हमारी सरकारें हैं। मैं अगर विश्व के सबसे बड़े संगठन का जिलाध्यक्ष हूं तो यह देवतुल्य कार्यकर्तार्ओं के कारण हूं। मेरी पहचान भी संगठन के कारण ही है। हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। अगले तीन माह में प्रदेश के विधानसभा चुुनाव होंगे। जिसका सर्वे सबसे अच्छा होगा पार्टी उस कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार बनाएगी। पार्टी किसे भी टिकट दें लेकिन हमारा प्रत्याशी कमल का फूल ही होगा। हम सभी मिलकर उसे जीताएंगे और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपने क्षेत्र से भाजपा का विधायक चुनकर भेजेंगे। हम जनता के बीच जाए व उन्हें भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी व विकासमूलक योजनाओं व कार्यों की जानकारी दें। हितग्राहियों से मिलें व उनसे पुन: भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग का आह्वान करें।
देश के प्रधानमंत्री मोदीजी अगर देश के लिए 18 से 20 घंटे का समय प्रतिदिन देते हैं तो हम कम से कम दो घंटे का समय पार्टी के लिए दें। हम जिले की सभी छह सीटें जीतेंगे व पुन: भाजपा की सरकार बनाएंगे। विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में हमारी कुछ कमियां रह गई थीं जिसके कारण परिणाम अनुकूल नहीं आए। अब हम पुन: पूर्ण जोश व हमारी सरकारों द्वारा किए कार्यों के बलबूते जनता के बीच जाएंगे तथा विजयश्री प्राप्त करेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ईश्वरीय कार्य में लगे हैं। हमने अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर के लिए 500 वर्ष से अधिक समय तक संघर्ष किया है।
हमारे संघर्ष का ही परिणाम है कि आज मंदिर निर्माण पूर्णता की ओर है। राम विरोधी 400 से 40 पर आ गए हैं। मोदी बोलता नहीं है कहने वाले मोदी जी के बोलने पर संसद छोड़कर भाग जाते हैं। हमारी नीति और नीयत साफ है। विधानसभा चुनाव में पुन: भाजपा की सरकार बनाएं यह आह्वान करता हूं। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले ने कहा भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। हमने अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने का वादा किया था जिसे पूर्ण किया है।
आकांक्षी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी लक्ष्मण नायक ने कहा कार्यकर्ताओ ने सेगांव मंडल के गांवों में प्रवास किया है। आगामी दिनों में ऐसा कोई बूथ या शक्ति केंद्र नहीं बचेगा जहां हमारे कार्यकर्ता नहीं पहुंचेंगे। प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन किया। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र महिला बूथ अध्यक्ष मांगीबाई अवासे का जिलाध्यक्ष श्री राठौर व मंचासीन नेताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विधानसभा क्षेत्र संयोजक जगदीश जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, जिला मंत्री चंदरसिंह वास्कले, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष पंवार, वरिष्ठ नेता गुलाबचंद भावसार, पूर्व विधायक विजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुशवाह, जयनारायण गुप्ता, दिलीप कुमावत, मुकेश पटेल, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश मंडलोई, ेजनपद अध्यक्ष महेंद्र किराड़े, बिस्टान नप अध्यक्ष डेमसिंह नार्वे, गोपाालपुरा बूथ अध्यक्ष मांगीबाई, रमेश बिरला आदि मंचासीन थे। संचालन मुकेश पटेल ने किया। राष्ट्रगीत के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।