राजगढ़ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा वाहन रैली निकाली

ब्यावरा । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राजगढ़ पुलिस द्वारा उक्त अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर तिरंगा वाहन रैली निकाली। उक्त तिरंगा रैली राजगढ़ नगर सहित सभी थाना क्षेत्रो मे लोगों के बीच पहुंची। इस दौरान सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थाम कर देश प्रेम के सुमधुर गानों की धुन पर तिंरगा लहराते हुए लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना