तराना मंडी प्रांगण में सात दिवसीय कथा शुरू

तराना ।  विश्व मंगल परिवार सेवा ट्रस्ट तराना द्वारा मंडी प्रांगण में सात दिवसीय आयोजित भागवत कथा का आयोजन रखा गया। कथा अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवी महेश्वरी श्रीजी (साधना श्री) वृंदावन के मुखार बिंद से होगी। प्रथम दिवस की कथा के मुख्य यजमान सुनीता रूपेश परमार अध्यक्ष नगर परिषद तराना एवम नारायण सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तराना द्वारा भागवत कथा का पूजन कर श्रीजी का आशीर्वाद लिया। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक रहेगा।

Author: Dainik Awantika