20 गोल्ड 3 सिल्वर मेडल जीतकर मंदसौर प्रदेश में रहा तीसरे स्थान पर

मन्दसौर ।   रतलाम जिले में २९वां दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिला स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर के 23 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने श्रेष्ठ कौशल का प्रदर्शन करते हुए 20 गोल्ड 3 सिल्वर मेडल अर्जित कर मध्यप्रदेश में अपना दबदबा बनाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष सुरेश भाटी एवं सचिव गगन कुरील ने बताया कि खिलाड़ी शीतल पिता जुगल सिंह राठौर स्वर्ण पदक, तुसली पिता केशव दास बैरागी स्वर्ण पदक, असमा बी पिता मो. रफीक कुरैशी स्वर्ण पदक ,आरती पिता राजू आर्य स्वर्ण पदक, हितांशी पिता बसंत मालोदे स्वर्ण पदक, दिव्यांश पिता श्याम मालवीय स्वर्ण पदक, आदित्य पिता आनंद चनाल स्वर्ण पदक, हर्षित पिता अशोक गहलोत स्वर्ण पदक,धवल पिता विनय कुमावत स्वर्ण पदक, दीपेश पिता अशोक गहलोत स्वर्ण पदक, भूपेंद्र पिता सुनील हीवे स्वर्ण पदक, आरव पिता शैलेंद्र जोशी स्वर्ण पदक, संदीप पिता राजू आर्य स्वर्ण पदक, नैतिक पिता नरेंद्र गुर्जर स्वर्ण पदक, प्रथम पिता हंसराज ग्वाला स्वर्ण पदक, जन्मजय पिता अजय गर्ग स्वर्ण पदक, चेतन पिता सूरज ग्वाला स्वर्ण पदक, महत्व पिता महेंद्र गंगवाल स्वर्ण पदक, दिव्यांश पिता पंकज सोलंकी स्वर्ण पदक, अलफेज पिता मो. मजहर खान स्वर्ण पदक, सुमित पिता विष्णु हीवे रजत पदक, काव्य पिता राजेश राठौर रजत पदक, आदित्य पिता ज्ञानेंद्र चौहान रजत पदक सभी खिलाड़ियों को पदक प्राप्त किये।