भारतीय किसान संघ द्वारा दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन

माकड़ोन। डेलची रोड स्थित गार्डन में भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का किया। जिसमें तहसील अध्यक्ष रोड सिंह चौहान एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्य, जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह चौहान, सम्पूर्ण नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वर्ग में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी और मालवा प्रांत मंत्री भारत सिंह बैस का अमूल्य उद्बोधन प्राप्त हुआ भाई साहब ने जैविक कृषि पर जोर देते हुए बताया की किस प्रकार से हम अपनी मिट्टी को जहर मुक्त बना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय किसान संघ के पर्व, रीति नीति, और आयाम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वर्ग का संचालन शिवचरण जी शर्मा जिला सह मंत्री ने किया।