अमृत महोत्सव के तहत किया पौधारोपण

देवास ।  महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिसर में अमृत वाटिका निर्माण हेतु वृहद स्तर पर प्राचार्य डॉ भारत सिंह गोयल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
शासन के निदेर्शानुसार इस अभियान के अंतर्गत 75 पौधे परिसर में लगाकर वाटिका का निर्माण एवं संरक्षण किया जाना है। परिसर में अशोक, नीम, करंज, पीपल, शीशम, पारस पीपल आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्टाफ तथा छात्राओं द्वारा परिसर में अशोक के वृक्ष रोपित किए गए। प्राचार्य डॉ. गोयल ने छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वर्ष भर वृक्षों के संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्रों को तिरंगा संहिता का पालन करते हुए अपने घरों पर तिरंगा अनिवार्यत फहराने हेतु आव्हान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता भाना ने छात्राओ से कहा कि वे न केवल परिसर में अपितु अपने घरों के आसपास भी वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करें।