चांद पर पानी खोजने की होड़- रूस ने 47 साल बाद लॉन्च किया मून मिशन

चंद्रयान-3 से 2 दिन पहले उतर सकता है लूना-25

ब्रह्मास्त्र मास्को

रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। ये चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी की खोज करना है। 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है। इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया। यह जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी ईस्ट में है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 चांद की ओर निकल चुका है। ये 5 दिन तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह उसकी आॅर्बिट में 7-10 दिन चक्कर लगाएगा। 21 या 22 अगस्त को लूना-25 चांद की सतह पर उतर सकता है। वहीं, भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था, जो 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।