भाजपा ने देश के राजनीतिक स्वरूप को बदल दिया- पूर्व विधायक शेखावतमंदसौर विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

मंदसौर ।   भाजपा का मंदसौर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष दिलीप शेखावत ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक मंदसौर जिला भाजपा का गढ़ रहा है। यहां के कार्यकर्ता उत्साह से भरपुर है। आपकी मेहनत परिश्रम से आज मंदसौर जिले के कार्यकर्ता पंच, सरपंच, पार्षद, नपा.अध्यक्ष से लेकर सांसद और विधायक के पद को सुशोभित कर रहे है। हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जिनके सदस्यों ने कोरोना के काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर जनता जर्नादन की सेवा की है। उस समय कांग्रेस के पदाधिकारी अपने घर की चारदीवारी में कैद हो चुके थे। आज भारतीय जनता पार्टी ने देश के राजनीतिक स्वरूप को बदल दिया है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि परिस्थिति कितनी भी विपरीत हो भाजपा का कार्यकर्ता सदैव उसे अनुकुल बनाने का दम रखता है। हम सब वर्ष भर निरंतर कार्य करते रहते है। इसका लाभ हमें आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा। भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत सिर्फ एक नारा नहीं है, वरन हमारी राष्ट्रीय कार्य पद्धति है।
मंदसौर विधानसभा चुनाव संयोजक कैलाश चावला ने कहा कि देश में जब संगठनात्मक रूप से मजबूत प्रदेश की चर्चा होती है तो सर्वप्रथम नाम मध्यप्रदेश का आता है और मध्यप्रदेश में संगठनात्मक रूप से सशक्त जिले में हमारा मंदसौर जिला प्रथम पायदान पर रहता है। इसका श्रेय आप जैसे कार्यकतार्ओं को जाता है। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने भाजपा ने अपना कार्य बहुत छोटे स्तर से अर्थात बूथ स्तर से प्रारंभ किया था। हम कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से बूथ जीतते गये और अपनी पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाते गए। इसी योजना से आज हमारी पार्टी के जनप्रतिनिधि पंच से लेकर प्रधानमंत्री पद की शोभा बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस ने सिर्फ विकास का नारा दिया है, वास्तव में विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि हमें केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यो को लेकर सीना तान कर जनता के बीच जाना चाहिए और शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित परिवारों से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करनी चाहिए। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन विधानसभा संयोजक नरेश चंदवानी ने किया एवं आभार मंदसौर उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत ने माना।