सर्व ब्राह्मण महासभा के मंच पर ब्रह्म युवा शक्ति का शंखनादमहासभा बॉडी की मौजूदगी में युवा शक्ति की कार्यकारिणी का गठन नगर प्रतिनिधि ं44रतलाम सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्रह्म युवा शक्ति का गठन कर समाज में युवा शक्ति का शंखनाद किया गया। महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवा शक्ति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा रही। अध्यक्षता पं. राजेश दवे ने की। विशेष अतिथि समाज सेवी प्रदीप उपाध्याय व राजेश तिवारी, पं. संजय दवे, अजय तिवारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर शंखनाद के साथ शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, सुनीता पाठक, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, पूर्व प्राचार्य जे.के. शर्मा, सत्येन्द्र जोशी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, विजय शर्मा, तथा मीडिया प्रभारी प्रशांत व्यास आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गीता दुबे, उषा दुबे, अनुराग लोखंडे, शरद शुक्ला, सुनीत पाठक, प्रथमा कौशिक, नरेन्द्र पुरोहित, अश्विनी शर्मा के अलावा समाज के पार्षद देवश्री पुरोहित, पप्पू पुरोहित आदि का महासभा द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर त्यौहार व्रत पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। प्रारम्भ में महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने कहा कि युवा शक्ति गठन का लक्ष्य केवल पद लेना नहीं है। बल्कि सभी ब्राह्मण समाज के लोगों की परेशानी व दुख में हमें काम आना है। इससे कि हमें किसी अन्य के हाथ नही जोडने पड़े। एक जाजम पर बैठकर एकता का परिचय दें तथा संगठित रह कर कार्य करने में शक्ति रहती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्म युवा शक्ति का गठन स्वागत योग्य पहल है। क्योंकि जो काम युवा कर सकता है, उस काम की समाज में मिसाल बन सकती है। युवा शक्ति ब्राह्मण समाज को संगठित कर सकती है। संस्कारों को बचाने का काम भी ब्राह्मण ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महापुरुषों के नाम पर किसी मार्ग, चौराहे या बगीचे के नामकरण के महासभा के प्रस्ताव पर अमल करने की दिशा में काम किया जाएगा। विशेष अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण की अन्य समाज के व्यक्ति की तरह विशेष पहचान होनी चाहिए। इसके लिए ब्राह्मण व्यक्ति घर से निकले तो तिलक लगाकर ही निकले। युवा शक्ति ऐसा प्रयास करे। पं. राजेश दवे ने कहा कि धरातल पर समाज में जैसे काम होने चाहिए, हम उसमे अभी भी पीछे है। हालांकि ब्राह्मण समाज में प्रतिभा की कमी नही है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग कर उनका सम्मान होना चाहिए। राजेश तिवारी ने कहा कि गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण का नवीनीकरण का जिम्मा उठाया है। इस काम को करने का क्रम जारी है। समाज के युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर रोजगार से जोडल्ला चाहिए।कार्यक्रम में ब्रह्म युवा शक्ति की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के बाद सभी को नरेन्द्र त्रिवेदी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथि परिचय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने दिया एवं संचालन नरेंद्र तिवारी ने किया तथा परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रतलाम ।  सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्रह्म युवा शक्ति का गठन कर समाज में युवा शक्ति का शंखनाद किया गया। महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवा शक्ति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा रही। अध्यक्षता पं. राजेश दवे ने की। विशेष अतिथि समाज सेवी प्रदीप उपाध्याय व राजेश तिवारी, पं. संजय दवे, अजय तिवारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर शंखनाद के साथ शुभारंभ किया गया।
अतिथियों का स्वागत महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, सुनीता पाठक, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, पूर्व प्राचार्य जे.के. शर्मा, सत्येन्द्र जोशी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, विजय शर्मा, तथा मीडिया प्रभारी प्रशांत व्यास आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में गीता दुबे, उषा दुबे, अनुराग लोखंडे, शरद शुक्ला, सुनीत पाठक, प्रथमा कौशिक, नरेन्द्र पुरोहित, अश्विनी शर्मा के अलावा समाज के पार्षद देवश्री पुरोहित, पप्पू पुरोहित आदि का महासभा द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर त्यौहार व्रत पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
प्रारम्भ में महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने कहा कि युवा शक्ति गठन का लक्ष्य केवल पद लेना नहीं है। बल्कि सभी ब्राह्मण समाज के लोगों की परेशानी व दुख में हमें काम आना है। इससे कि हमें किसी अन्य के हाथ नही जोडने पड़े। एक जाजम पर बैठकर एकता का परिचय दें तथा संगठित रह कर कार्य करने में शक्ति रहती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्म युवा शक्ति का गठन स्वागत योग्य पहल है। क्योंकि जो काम युवा कर सकता है, उस काम की समाज में मिसाल बन सकती है। युवा शक्ति ब्राह्मण समाज को संगठित कर सकती है। संस्कारों को बचाने का काम भी ब्राह्मण ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महापुरुषों के नाम पर किसी मार्ग, चौराहे या बगीचे के नामकरण के महासभा के प्रस्ताव पर अमल करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विशेष अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण की अन्य समाज के व्यक्ति की तरह विशेष पहचान होनी चाहिए। इसके लिए ब्राह्मण व्यक्ति घर से निकले तो तिलक लगाकर ही निकले।
युवा शक्ति ऐसा प्रयास करे। पं. राजेश दवे ने कहा कि धरातल पर समाज में जैसे काम होने चाहिए, हम उसमे अभी भी पीछे है। हालांकि ब्राह्मण समाज में प्रतिभा की कमी नही है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग कर उनका सम्मान होना चाहिए। राजेश तिवारी ने कहा कि गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण का नवीनीकरण का जिम्मा उठाया है। इस काम को करने का क्रम जारी है।
समाज के युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर रोजगार से जोडल्ला चाहिए।कार्यक्रम में ब्रह्म युवा शक्ति की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के बाद सभी को नरेन्द्र त्रिवेदी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथि परिचय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने दिया एवं संचालन नरेंद्र तिवारी ने किया तथा परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।