बच्चे किसी के बहकावे में नही आये – नरेन्द्र पटेल

मण्डलेश्वर ।   जनजातीय संवर्धन सप्ताह के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलावड़ एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय बागदरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर नरेन्द्र पटेल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम पास्को एक्ट से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं कहा कि शासन ने अनुसूचित जन जाति और अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये बहुत सारी योजनाओं को लागू किया है जिसका लाभ तभी मिल सकता है जब हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगें तथा मोटर व्हीकल एक्ट के कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व पर्यावरण संरक्षण में जनजाति वर्ग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी प्रकृति की गोद में रहता है इसलिए वह पेड़ पौधे की रक्षा करता है।
सभी लोगों को पेड़ पौधे की रक्षा करते हुए नये पौधे लगा कर उन्हें बड़ा होने तक संरक्षण देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्याकांत प्रजापति ने किया।
प्राचार्य के.सी.सान्ड ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया गया। पैरालीगल वालेन्टियर दुर्गेश कुमार राजदीप ने विधिक सेवा कैसे प्राप्त करे उसकी जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रतिभावान जनजाति वर्ग की बालिका कु. लक्ष्मी गिरवाल ने सरस्वती वंदना की सुरमयी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पी.एल.व्ही जोजू एम.आर, गिरीश पाटीदार, विद्यालय के शिक्षक बंसती बड़किया, राकेश राजपूत, अमृत राठौर, शिवकुमार समाधिया, संतोष वर्मा, महेन्द्रसिंह चौहान, सुनील शर्मा, लक्ष्मण वर्मा, कोमल बागदरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बागदरा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नरेन्द्र पटेल ने कहा कि बच्चों को सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी दी जाना चाहिए। आपने छोटे बच्चों से सीधा संवाद करते हुए उनको पाक्सो एक्ट, बाल विवाह, संविधान के मूल कर्तव्य ओर दण्ड प्रक्रिया सहिता की सरल शब्दों में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कभी नही जाना चाहिए क्योंकि बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाने वाले के गिरोह सक्रिय है जो बच्चों को भिक्षावृत्ति ओर वेश्यावृत्ति जैसे घिनोने काम में लगाते है। इसलिए हर बच्चे को सतर्क रहना चाहिए। इस अवसर पर न्यायाधीश ने विद्यार्थियों के साथ पौधा रोपण किया ओर उन्हें बड़ा होने तक संरक्षित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक रामलाल वर्मा, उषा सोनी, नरेन्द्र गवलाना, त्रिलोकचंद पाटीदार और भगवान वर्मा, विकास पाटीदार एवं पी.एल.व्ही जितेन्द्र बारिया उपस्थित रहे।