विधानसभा सम्मेलन आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई

मनावर । आज मनावर में निजी गार्डन में विधानसभा स्तरीयभाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आहूत की गई बैठक में मार्गदर्शन देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को होने जा रहे विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पन्ना प्रमुख,वरिष्ठ कार्यकर्ता,एंव विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता देवें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्ति के लिए नहीं सिर्फ भाजपा संगठन के लिए काम करें तो जीत निश्चित है

 

आपस के मतभेद भुलाकर एक जुट होकर काम करें। मंच पर श्री ईश्वर कटारे पिंटू जायसवाल जी नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती सौरभ शर्मा पार्षद नारायण सोनी पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार जनपद अध्यक्ष उमरबन लाला विभोर वास्केल जनपद अध्यक्ष मनावर श्रीमती रुकमा मुवेल विधानसभा संयोजक राजेंद्र श्रीमाली नितिन पाठक जी मंचासीन थे मनावर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे वाकानेर मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह उमरबन मंडल अध्यक्ष सचिन जायसवाल मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम निगवाल सिंघाना मंडल अध्यक्ष अजय राठोर जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र भवेल सहित विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। जानकारी विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी अरुण वैष्णव ने दी।

रिपोर्ट कोशिक पंडित 

Author: Dainik Awantika