ब्रिज हमारी उपलब्धि लेकिन डिजाइन के साथ किया गया छल : राजानी

कांग्रेसजनों ने मक्सी रोड ब्रिज का पूजा पाठ कर किया शुभारंभ

देवास । पिछले दिनों से मक्सी रोड़ स्थित बने नवनिर्मित ब्रिज को लेकर कांग्रेस नेता उद््घाटन करने की मांग कर रहे थे। ब्रिज का उद््घाटन करने के लिए कांग्रेस जन एकत्रित हुए और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस की तैनाती में ब्रिज का उद््घाटन कर नामकरण भी कर दिया। विधायक ने कहा कि कांग्रेसी विपक्षी है वह लोग उनका धर्म निभा रहे हैं उन्हें जो उचित लग रहा है वो कर रहे हैं। हम हमारे काम पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा काम बढ़िया चल रहा है। ब्रिज का उद््घाटन करने के लिए प्रभारी मंत्री से समय मांगा है। ब्रिज का उद्घाटन करना हमारी योजना के मुताबिक चल रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तय समय अनुसार 7 दिनों पूर्व हमने कलेक्टर को पत्र दिया था। ब्रिज की डिजाइन परिवर्तित कर दी गई।
कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को मक्सी रोड स्थित नए ब्रिज का पूजा पाठ करते हुए इसका नामांतरण फिसल पट्टी ब्रिज करते हुए शुभारंभ किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि ब्रिज बनाने का श्रेय पूर्व लोक निर्माण मंत्री वर्तमान विधायक सज्जन सिंह वर्मा हो जाता है हमने देवास शहर की बढ़ती आबादी के साथ किसानों व व्यापारियों के लाभ को देखते हुए ब्रिज की डिजाइन बनाई थी। लेकिन हमारी सरकार को बीच में ही गिरा दिया गया और भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक ने ब्रिज की डिजाइन बदलते हुए अपनी मर्जी के हिसाब से ब्रिज बनवाया। जो कि अनावश्यक स्थान पर होकर उपयोग हिन साबित होगा। हमारी सरकार आने पर जांच की जाएगी कि ब्रिज की डिजाइन किसने बदली दोषी अधिकारी को निश्चित रूप से इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि कांग्रेसी विपक्षी है वह लोग उनका धर्म निभा रहे हैं उन्हें जो उचित लग रहा है वो कर रहे हैं। हम हमारे काम पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा काम बढि?ा चल रहा है। ब्रिज का उद्घाटन करने के लिए प्रभारी मंत्री से समय मांगा है। जल्द ही ब्रिज का शुभारंभ किया जाएगा। फोटो क्रमांक 001 + 002