भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न दिग्गी के राज में दो घण्टे भी नहीं मिलती थी बिजली

ब्यावरा। शहर के सुठालिया रोड पर स्थित गार्डन में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास निगम अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, विशेष अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा के जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा रहे।
अतिथियों ने उद्बोधन में कहा कि दिग्विजयसिंह के राज में 2 घंटे भी लाइट ठीक तरह से नहीं मिलती थी। हर खेत के बगल में किसानों को जनरेटर रखने पर मजबूर होना पड़ता था। आज भाजपा के राज में 24 घंटे बिजली मिल रही है। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग में खुशियां लाने का काम किया। आज भाजपा की सरकार में गरीब, मजदूर किसान महिला शक्ति युवा शक्ति कोई भी दु:खी नहीं है हर वर्ग में खुशियों देखी जा रही भाजपा सरकार ने खुशियां बांटने का काम किया और आने वाले समय में भी भाजपा की सरकार लोगों को बेहतर सुविधा मिले ऐसी योजना बना रही। आने वाले विधान सभा चुनाव में ठान लीजिए कमल खिलेगा तो आपके चहेरे खिलेंगे।
इस मौके पर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुजर, पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, महामंत्री अमित शर्मा, देवीसिंह सोंधिया, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, जसवंत गुर्जर, भाजपा प्रदेश सदस्य दिलवर यादव, रामनारायण दांगी, मानसिह राजपूत, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल, पदम लोधी, मोहन कुशवाह, राधेश्याम यादव, सुठालिया नपा प्रतिनिधि गिरराज लोधी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मतदान केंद्रों के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, पंचपरमेश्वर बीएलए, मातृ शक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे।