अ.भा. क्षत्रिय महासभा ने श्रावण मास में अभिषेक पूजन किया

बड़नगर। ग्राम सिंगावदा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सावन के महीने में देवनारायण भगवान पर एक माह का अभिषेक पूजन किया। जिसकी पूर्ण आहुति अ.भा. राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा संगठन मंत्री डॉ, नरेंद्र सिंह राजावत की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्रसिंह को मनोनीत होने पर उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया। आयोजन के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह, चंद्रभान सिंह नौगांव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा, कुं. वीरेंद्रसिंह राठौड़ नौगांवा, रणवीर सिंह अमला फोर्ट, बाबू सिंह कुशवाह, विजय पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह बरडिया, दिलराज सिंह रतलाम उमर, मांधाता सिंह, ठा. पदम सिंह खंडवा बीबी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह खेडावदा, ठा भानुप्रताप सिंह भाटपचलाना, ठा. बलदेव सिंह मकड़ावन, शैलेंद्र सिंह झुमकी, महेंद्र सिंह रणावदा, यदु पाल सिंह गावडी, विश्वराज सिंह, सक्तावत सुरेश पटेल, गोपाल चौधरी, डॉ. भंवर लाल चौधरी, भोम सिंह, तिरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।