मणिपुर के बिष्णुपुर में पुलिस चौकी पर हमला, हथियार और गोला-बारूद लूटा

इंफाल। मणिपुर में पिछले 24 घंटे में हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं। कोउट्रुक हारोथेई और सेनजाम चिरांग में सुरक्षाकर्मियों और भीड़ के बीच फायरिंग हुई। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी सहित 2 लोग घायल हो गए। बाद में एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने बिष्णुपुर के कीरेनफाबी और थंगलावई में पुलिस चौकी पर हमला किया और हथियारों, गोला-बारूद का जखीरा लूट लिया। भीड़ द्वारा मणिपुर राइफल्स की एक बटालियन से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई। जिसे नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने बाद में कौट्रुक हिल रेंज में आॅपरेशन चलाकर सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है। हालांकि, ये बंकर किस समुदाय के हैं। इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।