भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से घर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूट गए हैं। चंद्रशेखर को अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। जिला कलेक्टर और एसएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे।

Author: Dainik Awantika